मधुबनी, मार्च 6 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच जिले के विभिन्न केंद्रों पर शुक्रवार को भी जारी रहा। इंटर के चार व मैट्रिक के सभी छह केंद्रों पर शिक्षक कॉपियों के मूल्यांकन में जुटे रहे। जिले में इंटर और मैट्रिक दोनों परीक्षाओं की कॉपी जांच कुल 10 केंद्रों पर की जा रही है। इनमें मैट्रिक की कॉपी जितवारपुर, रामपट्टी, ब्रह्मोतरा, वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय व शिवगंगा प्लस टू उच्च विद्यालय शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मैट्रिक परीक्षा की कॉपी जांच के लिए जिले के इन केंद्रों पर अलग-अलग विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई हैं। अनुमान है कि प्रत्येक केंद्...