बलिया, जून 30 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। दानवीर भामाशाह की जयंती पर विकास भवन सभागार में राज्य कर विभाग की ओर से 'व्यापारी कल्याण दिवस' का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने की। शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं दानवीर भामाशाह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान भामाशाह के चित्रों एवं लघु फिल्म के माध्यम से उनके जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा में दिए गए योगदान को प्रदर्शित किया गया। परिवहन मंत्री ने जिले के 10 प्रमुख करदाताओं को 'भामाशाह सम्मान' से सम्मानित किया। इसके अलावा विभिन्न नए उद्यमियों एवं करदाताओं को भी सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। यह भी पढ़ें- भामाशाह के नाम पर बस, गेट बनवाने को दिए 25 लाख कार्यक्रम में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के तहत सत्तू और ब...