बेगुसराय, जून 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-3 के चौथे निश्चय "उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य" अंतर्गत उच्च शिक्षा के विस्तार एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना की जानी है। इसके तहत बेगूसराय जिले में 10 प्रखंडों में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में आगामी एक जुलाई 2026 से शैक्षणिक गतिविधियों का शुभारंभ किया जाएगा। इसी क्रम में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बुधवार को मटिहानी प्रखंड अंतर्गत महाजी ग्राम स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने महाविद्यालय भवन, कक्षाओं, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, फर्नीचर, शिक्षण-अधिगम सामग्री एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं...