गुमला, जून 28 -- गुमला प्रतिनिधि कई जिलों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने की खबरों के बीच गुमला जिले की तस्वीर राहत देने वाली है। जिले में संचालित 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की पड़ताल में अधिकांश विद्यालयों में छात्राओं के लिए भोजन, पेयजल, बिजली और आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक मिलीं। इन विद्यालयों में वर्तमान में करीब चार हजार छात्राएं अध्ययनरत हैं। यह भी पढ़ें- खूंटी में 47 हजार से अधिक छात्रों की अपार आईडी नही, नामांकन और बोर्ड पंजीकरण पर संकटशिक्षा की स्थिति जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा छह से दसवीं तक पढ़ाई होती है, जबकि जिला मुख्यालय स्थित विद्यालय में इंटरमीडिएट तक की शिक्षा भी उपलब्ध कराई जा रही है। छात्रावासों में वार्डन की देखरेख में छात्रा...