गाज़ियाबाद, मई 3 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। भीषण गर्मी में बिजली कटौती लोगों को बेहाल कर रही है। शनिवार रात और रविवार दिन में 10 इलाकों में घंटों बिजली कटौती रही। लोगों ने बिजली कटौती के साथ पानी संकट भी झेला। विद्युत निगम ने गर्मी शुरू होने से पहले बिजली आपूर्ति में सुधार के दावे किए थे। लेकिन गर्मी शुरू होते ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहरी क्षेत्र में रोजाना चार से पांच घंटे की बिजली कटौती हो रही है। बिजली की मांग बढ़कर 1650 मेगावाट तक पहुंच गई। एसी और कूलर नियमित रूप से चलने से ओवरलोड की समस्या बढ़ गई। ऐसे में बिजली कट भी ज्यादा हो रहे हैं। शनिवार रात विजयनगर और लाल कुआं क्षेत्र में चार से पांच घंटे की बिजली कटौती रही। रविवार को मालीवाड़ा, जटवाड़ा, नंदग्राम, मेरठ रोड आदि जगह पर घंटों बिजली कटौती रही। इस कारण लोगों ने पानी संकट भी झेला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.