भदोही, मार्च 14 -- भदोही, संवाददाता। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के साथ ही जिले के किसानों को बड़ी राहत दी। एक लाख 82 हजार 328 किसानों के बैंक खाते में प्रति किसान दो हजार रुपये यानि कुल 36 करोड़ 46 लाख 56 हजार रुपये पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का धन आया। इससे रबी फसलों की कटाई एवं मड़ाई में लाभ मिलेगा। बता दें कि योजना की शुरूआत में जिले में 2.40 लाख किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिला था। जिसमें आयकर दाता भी थे। सरकार ने इसकी जांच कराई तो करीब 20 हजार लोग सूची से हटाए गए। इसके बाद एक ही परिवार में पति-पत्नी, नई रजिस्ट्री हुई जमीन को दिखाकर लाभ लेने वाले और ज्यादा जमीन वालों के भी लगभग 21 हजार लोगों के नाम कटे। वर्तमान में एक लाख 82 हजार 328 लोग ऐसे रह गए हैं, जो वास्तविक किसान हैं। हालांकि फार्मर रजिस्ट्री और भूलेख सत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.