लातेहार, अप्रैल 18 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिला उपायुक्त से प्राप्त निर्देश के आलोक में लातेहार के सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खालखों ने जिले के स्वास्थ्यकर्मियों का विभिन्न जगहों में किए गए प्रतियोजन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। वहीं सीएमओ ने इस आशय का अपने कार्यालय से ज्ञापांक सं- 611 दिनांक 16 अप्रैल 2026 निर्गत कर सभी स्वास्थ्यकर्मियों को 17 अप्रैल 2026 से मूल स्थान में योगदानकर अपने दायित्वों का नियमित रूप से निर्वहन करने का आदेश दिया है। नतीजतन सदर अस्पताल लातेहार में प्रतिनियुक्त सभी एमपीडब्ल्यू क्रमशः भुवन भास्कर अब 17 अप्रैल से अपने मूल संस्थान आयुष्मान आरोग्य मंदिर पारहीकेना टोली महुआडांड़,संतोष कुमार लात (गारु),मनोहर सिंह और सचिन अग्रवाल बकोरिया (मनिका), मिथलेश यादव बरवैया (मनिका),विनय कुमार बादल ठेमी (मनिका),रविंद्र रवि बरवै...