पटना, जनवरी 28 -- जिले के कई प्राथमिक विद्यालय में 'प्रभार विवाद' का मामला जिला शिक्षा कार्यालय पहुंच गया है। यह विवाद पहले से विद्यालय के प्रभार में रहे प्राचार्यों की ओर से बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों को प्रभार नहीं सौंपने का है। जिसे लेकर सैदपुर स्थित पटना जिला शिक्षा कार्यालय में गुरुवार को सुनवाई के लिए 'प्रभार मेला' लगाया जाएगा। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) डॉ. मो. जमाल मुस्तफा ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि प्रभार संबंधी किसी भी मामले के निराकरण के लिए 11 बजे कार्यालय में सभी साक्ष्यों के साथ संबंधितों को उपस्थित होना है। डॉ. मुस्तफा ने बताया कि 5 अगस्त को जारी पत्र में ही प्रधान शिक्षकों को प्रभार देने के संबंध में आदेश दिया गया था। इसके बाद भी 20-22 नवनियुक्त प्रधान शिक्षको...