बगहा, अगस्त 4 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के स्कूलों में शिक्षकों को अब हर माह सिलेबस पूरा करना होगा इसे लेकर शिक्षा विभाग द्वारा जांच समिति का गठन कर दिया गया है जो शिक्षकों ने किस दिशा में कितना पढ़ाया है इस मामले का अनुश्रवण करेगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मासिक कैलेंडर जारी होने के बाद से ही शिक्षा विभाग में अब कार्रवाई शुरू कर दी है। 6 सदस्य समिति में समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जांच की जाएगी। उनके अलावा समग्र शिक्षा के पांच और सदस्यों को इसमें रखा गया है। इस बाबत पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है जिसमें उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने प्रत्येक घंटी में क्या पढ़ाया है इसकी जानकारी उन्हें देनी होगी कितना सिलेबस क्लास में पूरा हुआ इसकी भी जानकारी द...