गोपालगंज, अप्रैल 8 -- पंचदेवरी।जिले में स्कूली विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2026 की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। यह प्रतियोगिता जून 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी। जिसमें बिहार के चयनित छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। परिषद् की संयुक्त निदेशक सुषमा कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन एनसीईआरटी, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का खर्च एनसीईआरटी वहन करेगा। योग ओलंपियाड का आयोजन विद्यालय, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर चरणबद्ध तरीके से होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ब्लॉक व जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 15 अप्रैल तक तथा राज्य स्तर की प्रतियोगिता 25 अप्रैल तक पूर...