जिले के स्कूलों में प्लास्टिक के उपयोग का होगा अंकेक्षण
नवादा, जून 11 -- जिले के सरकारी स्कूलों को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए विभागीय कवायद तेज हो गई है। गर्मी की छुट्टी के बाद इसमें और तेजी आएगी। जानकारी के अनुसार जिले के करीब दो हजार स्कूलों में प्लास्टिक के उपयोग का अंकेक्षण कराया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों को एकल प्लास्टिक उपयोग से मुक्त बनाने की शुरुआत होगी। इसमें स्कूलों में बनने वाले सभी तरह के प्रोजेक्ट से लेकर स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में उपयोग किए जा रहे एकल प्लास्टिक सामग्री की सूची बनेगी। विभाग ने डीईओ को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। स्कूल कैम्पस को प्लास्टिक मुक्त बनाने को साप्ताहिक व मासिक अंकेक्षण किया जाएगा। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि इको क्लब के सदस्य एक प्लास्टिक यूज के बारे में जानने के लिए स्कूल कार्यालय, पुस्तकालय, कक्षाओं, गतिविधि क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.