कटिहार, अप्रैल 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही जिले के सभी प्रारंभिक सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ाई की व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब निशुल्क वितरित पाठ्यपुस्तकों की तय पाठ-सूची के अनुसार ही कक्षा में पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। निर्देश के अनुसार सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विभिन्न विषयों की पाठ-सूची को प्रिंट कर संबंधित कक्षाओं की दीवारों और स्कूल के नोटिस बोर्ड पर अनिवार्य रूप से चिपकाया जाएगा। इससे न केवल शिक्षक और छात्र, बल्कि अभिभावक एवं शिक्षा पदाधिकारी भी आसानी से यह जान सकेंगे कि किस महीने में कौन-सा पाठ पढ़ाया जाना है। पढ़ाई को प्रभावी बनाने के लिए ...