बांका, अप्रैल 25 -- बांका, निज प्रतिनिधि। सूबे में भीषण गर्मी और हीटवेब से बच्चों को बचाने के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हीट वेब एक्शन प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत प्रदेश के सभी स्कूलों में अब खेल की घंटी की जगह वाटर बेल बजाई जाएगी। इस घंटी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे निश्चित अंतराल के बाद नियमित रूप से पानी पीते रहें, जिससे उनमें डिहाइड्रेशन और लू के प्रभाव से बचाव हो सके। इसके साथ ही स्कूलों में अब खेल पीरियड को लेकर भी बडा फैसला लिया गया है। तेज धूप और अत्यधिक गर्मी को देखते हुए मैदान में किसी भी तरह के खेल का आयोजन करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यह भी पढ़ें- लू से बचाने को स्कूलों में बजेगी वॉटर बेल, मैदान में खेल पर रोक इसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक (एसपीडी) नवीन कुमार ने ...