जहानाबाद, अप्रैल 5 -- माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किया आदेश, गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ले सकता है टाइम के बदलाव में निर्णय स्कूलों में मॉडल टाइम टेबल अनुसार बच्चों की कक्षा सात घंटी तक ली जाएगी, अंतिम पीरियड 11.40 से होगा शुरू जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिले के प्रारंभिक से लेकर प्लस टू स्तरीय सरकारी स्कूलों में छह अप्रैल से कक्षा का संचालन बदले टाइम टेबल से होगा। भीषण गर्मी के बीच स्कूलों का संचालन सुबह 6.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संचालन होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी आदेश में जिला प्रशासन को गर्मी को देखते हुए टाइम टेबल में बदलाव से लेकर बच्चों की अधिक संख्या की वजह से दो शिफ्टों में संचालित होने वाले स्कूलों के संचालन का निर्णय भी डीईओ स्तर से ली जा सकेगी। वे गर्मी को ध्यान में रखते हुए छात्र व छात्राओं के अध्यापन के दृ...