खगडि़या, मई 1 -- खगड़िया । नगर संवाददाता सरकार व स्वास्थ्य विभाग भले ही नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा देने का दावा कर रहा है, लेकिन सदर अस्पताल में सर्जन की कमी परेशानी का सबब बना हुआ है। जिला अस्पताल में सर्जरी के नाम पर सिर्फ बंध्याकरण ऑपरेशन हो रहा है। ऐसे में इन समस्याओं को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं सरकार को सदर अस्पताल में सर्जन के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों के पदस्थापन की जरूरत है। हालांकि आधारभूत संरचना में सदर अस्पताल का सूबे में एक अहम स्थान है। पर, खगड़िया सदर अस्पताल डॉक्टरों की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। भले ही अभी कुछ माह से सदर अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या प्रतिनियुक्ति के कारण बढ़ी हो लेकिन यहां पर डॉक्टरों का सृजित पद के तुलना में पदस्थापन की जरूरत है। जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। बताया जा रहा है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.