गया, जून 3 -- गया जी को स्वच्छ, सुंदर, हरित और आधुनिक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला अतिथि गृह सभागार में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर के सौंदर्यीकरण, हरित विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के अनुरूप विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

वर्टिकल प्लांटेशन, वेंडिंग जोन और प्रवेश द्वार निर्माण की बनी कार्य योजना बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सीताकुंड क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक वेडिंग जोन निर्माण के लिए राज्य सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है और प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। इसके अलावा केदारनाथ मार्केट, सिकड़िया मोड़ और कठोकर तालाब के निकट वेंडिंग जोन में अतिरिक्त सुविधाओं के विकास का कार्य भी ज...