खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के सीएचसी व पीएचसी में मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत गुरुवार को आयोजित शिविर में गर्भवतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांचोपरांत गर्भवती महिलाओं को दवाई दी गई। वही खानपान आदि की सलाह दी गई। जिले के मानसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष जांच शिविर में 63 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में डॉक्टरों द्वारा गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया। साथ ही महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, संतुलित पोषण और समय-समय पर जांच कराने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। वही सीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक माह गर्भवती म...