पलामू, फरवरी 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के 45 सीएचओ को शुक्रवार को नेत्र स्वास्थ्य का प्रशिक्षण दिया गया। इसके पूर्व बुधवार और गुरुवार को भी तीन- तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रशिक्षण सत्र आयोजित था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव शामिल थे। डॉ अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के लोगों के बेहतर आंख की जांच के लिए बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग के लिए सीएचओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्रामीण स्तर पर मरीज को चिह्नित करने के लिए सीएचओ को निर्देशित किया गया है। यह प्रशिक्षण ट्राई के निर्देशन में दिया गया। सीएचओ द्वारा मरीजों के स्क्रीनिंग के बाद सूची ऑपथलमिक असिस्टेंट को भेजी जाएगी। मरीज की सत्यता के बाद चिह्नित लोगो का ऑपरेशन किया जाएगा। प्रशिक्षण में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.