बगहा, अप्रैल 23 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के सरकारी स्कूलों को जल्द ही 143 स्थायी प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षकों की सेवा प्राप्त होगी। इनकी नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर की जाने वाली है।बीपीएससी ने नियुक्ति के दूसरे चरण में कुल 896 प्रधानाध्यापकों के नियुक्ति की अनुशंसा की थी। जिसमें विभाग द्वारा जिला आवंटन के बाद पश्चिमी चंपारण जिले को 32 प्रधानाध्यापक मिले हैं। वहीं कुल 5218 अनुशंसित प्रधान शिक्षकों में जिला आवंटन के बाद पश्चिमी चंपारण जिले को 111 प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसी के साथ विभाग ने नव नियुक्त होने वाले प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षकों के बीच नियुक्ति व पदस्थापन पत्र वितरण व योगदान की समय-सीमा भी निर्धारित कर दी है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: विद्यालयों में पदस्थापित होंगे ...