जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों की भी बनेगी आभा आईडी
नवादा, सितम्बर 1 -- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अब जिले के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की आभा आईडी बनाई जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद जिला शिक्षा विभाग ने जिले के सभी प्रारंभिक, हाई व इंटर स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। विभाग ने बीईओ को भी निर्देश के अनुपालन की जिम्मेदारी दी है। सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी की ओर से बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, जिला क्रियान्वयन इकाई के माध्यम से डीईओ को पत्र भेजा गया था। जिसमें में कहा गया है कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन भारत सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी अभिलेखों को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराने के साथ एक सुरक्षित, इंटरऑपरेबल और नागरिक-केंद्रित डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.