भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में 1800 नए दिव्यांग बच्चों की पहचान की गई है। बीते शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान विद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों के बीच दिव्यांगों की खोज हुई है। इसकी चर्चा शिक्षा विभाग के यूडायस रिपोर्ट 2025 में की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान समय में जिले के विद्यालयों में 5300 दिव्यांग छात्र नामांकित हैं। पहले विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों की संख्या 3500 थी। इस प्रकार बीते शैक्षणिक सत्र में दिव्यांग छात्रों की संख्या में 1800 की वृद्धि दर्ज की गई है। दिव्यांग बच्चों में अधिकांश अस्थि की समस्या है। इनमें से दृष्टि बाधित, सुनने व बोलने की समस्या समेत मानसिक रूप से भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं।डीपीओ एसएसए बबीता कुमारी ने बताया कि दिव्यांग छात्रों को समाज की मुख्यधारा से ज...