जिले के सभी 24 प्रखंडों में होगी क्लस्टर आधारित हाईटेक बागवानी की खेती
गया, मई 16 -- गया जिले में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत बड़े पैमाने पर बागवानी फसलों की सामूहिक खेती को बढ़ावा देने की तैयारी शुरू हो गयी है। जिला उद्यान विभाग ने जिले के सभी 24 प्रखंडों में क्लस्टर आधारित खेती के लिए जमीनों को चिन्हित कर रहा है। 'अपना गांव, अपना बागवानी मिशन' के तहत किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत पौध सामग्री और वैज्ञानिक खेती से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों की ओर प्रेरित करना है। किसान कागजी नींबू, ताइवानी अमरूद, ड्रैगन फ्रूट, पपीता, स्ट्रॉबेरी और कीनू जैसी उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों की सामूहिक खेती करेंगे। विभाग द्वारा चिन्हित क्लस्टरों को गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे और किसानों को तकनीकी सहयोग भी दिया जाएगा।
क्लस्टर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.