बांका, मई 9 -- बांका। निज प्रतिनिधि। जिले के सभी 182 ग्राम पंचायतों में बाल पंचायत का गठन किया जाएगा। ये पहल स्थानीय प्रशासन को बच्चों के प्रति संवेदनशील और लैंगिक रूप से समावेशी बनाने के लिए की जा रही है। साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला पंचायत सभा का भी आयोजन किया जाएगा। बाल पंचायत के गठन के बाद बाल सभा व महिला सभाओं का नियमित आयोजन कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान किया जाएगा। इसमें बच्चों को अपनी समस्या रखने और निर्णय लेने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करायी जाएगी। बाल सभाओं में यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) के अधिकारी भी शामिल होंगे। इस संबंध में केंद्र के आदेश पर बिहार पंचायती राज विभाग के परियोजना निदेशक नवीन कुमार सिंह ने सूबे के सभी जिला पंचायती राज पदाधिकारियों को पत्र भी जारी किया है। जिसमें जिले के सभ...