प्रयागराज, मई 19 -- सिविल लाइंस के एक होटल में लगी आग के बाद जिलाधिकारी ने सभी होटलों के सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश दिए हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एडीएम सिटी की अध्यक्षता में सीएफओ व प्रयागराज विकास प्राधिकरण के एक नामित अफसर की जांच कमेटी गठित कर दी है। सिविल लाइंस के एक होटल में सोमवार को आग लग गई थी। कुछ दिन पूर्व ही एडीएम सिटी ने सभी होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देश दिए थे कि वो अपने यहां जांच कराएं। अभी कोई सूचना आती, इसके ठीक पहले ही यह घटना हो गई। डीएम ने बताया कि जिस होटल में आग लगी थी, वहां के बारे में विस्तार से रिपोर्ट देने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण को कहा है। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग ने कहा, आग के लिए होटल प्रबंधन जिम्मेदार इसके साथ ही तीन सदस्यीय जांच कमेटी अन्य जगह निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देगी। जिससे ऐ...