गुमला, सितम्बर 8 -- गुमला संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर मंगलवार को जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में 'रीड-ए-थॉन' सामूहिक पठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पठन अभियान 2026 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक बच्चों ने एक साथ किताबें पढ़ीं। सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक 30 मिनट के लिए बच्चों ने अन्य गतिविधियां छोड़कर अपनी पसंद की किताब, कहानी और बाल साहित्य पढ़ा।कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक और विद्यालय से जुड़े अन्य लोग भी शामिल हुए। जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने मध्य विद्यालय टोटो पहुंचकर कार्यक्रम का जायजा लिया और बच्चों से बातचीत की। यह भी पढ़ें- मेरा शब्द, मेरी कहानी अभियान के तहत जिले के सभी स्कूलों में रीड-ए-थॉन आयोजित उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से किताबें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।...