कुशीनगर, फरवरी 27 -- कुशीनगर। जिले के 14 ब्लॉकों में तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार दूबे ने सभी सीडीपीओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। विभागीय कार्यों में स्थिरता और अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। डीपीओ अरुण कुमार दूबे द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि कई परियोजनाओं में पुष्टाहार वितरण की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। साथ ही निरीक्षण के दौरान कई आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले, लेकिन आपके द्वारा संबंधित कार्यकत्रियों व सहायिकाओं से जवाब तलब तक नहीं किया गया, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया है। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि क्षेत्रीय भ्रमण व नियमित निरीक्षण में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखाई दे रही है, जिससे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर असर...