बक्सर, जून 13 -- टीम गठित डीएम के आदेश पर जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की जांच जांच टीम जल्द सौंपेगी डीएम को रिपोर्ट, स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप बक्सर, हमारे संवाददाता। यह भी पढ़ें- संसाधनों के अभाव के बीच संचालित हो रहा अनुमंडल अस्पतालजांच टीम का गठन जिला अन्तर्गत अवस्थित पीएचसी, एपीएचसी, अनुमंडल व सदर अस्पताल में सुविधाओं को लेकर लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी। इसे लेकर डीएम साहिला ने जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की जांच के लिए टीम गठित की। टीम को निर्देश दिया गया कि मूलभूत सुविधाओं की जांच बिन्दुवार की जाए। इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। जहां पर कमी पाई जाएगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने सदर अस्पताल की जांच की। जांचक्रम में यह सामने आया कि अस्पताल में साफ-सफाई की बेहतर सुविधा नह...