मोतिहारी, जनवरी 5 -- मोतिहारी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले के सभी 12 वीं तक के सरकारी, निजी स्कूल, कोचिंग संस्थान व आंगनबाड़ी केद्रों में 7 जनवरी तक शैक्षणिक कार्य बंद रहेगा। डीएम सौरभ जोरवाल ने आदेश जारी किया है। डीएम ने आदेश में कहा है कि पूर्व में 3 जनवरी तक शैक्षणिक कार्य में प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन वर्तमान में जिले में लगातार ठंड व शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। वहीं, परीक्षा के लिए संचालित विशेष कक्षाओं व परीक्षा का संचालन इससे मुक्त रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...