मधुबनी, सितम्बर 29 -- मधुबनी,निज संवाददाता। जिले के सभी 26 सरस्वती विद्या निकेतन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीएम आनंद शर्मा ने विद्यालयवार जिला स्तरीय पदाधिकारियों को संबद्ध किया है। आदेश के अनुसार सभी संबद्ध पदाधिकारी प्रत्येक सप्ताह शनिवार को अपने-अपने विद्यालय का निरीक्षण एवं अनुश्रवण करेंगे। निरीक्षण में दैनिक पठन-पाठन से लेकर शिक्षकों की उपस्थिति, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, साप्ताहिक जांच परीक्षा और उसके मूल्यांकन तक की पड़ताल की जाएगी। यह कार्रवाई शिक्षा विभाग के सचिव के 17 सितंबर के निर्देश के अनुपालन में की गई है। विभाग ने आदर्श विद्यालयों को शैक्षणिक एवं प्रशासनिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रत्येक विद्यालय से एक जिला स्तरीय पदाधिकारी को संबद्ध करने का निर्देश दिया था। प्रखंडवार संबद्ध किये गये हैं वर...