कानपुर, जून 13 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को विकासखंड पतारा के ग्राम हथेही में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।डीएम ने कहा कि जिन विकासखंडों में वर्तमान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित नहीं हैं, वहां नए विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में विद्यालय स्थापना के लिए तीन एकड़ निर्विवादित भूमि का शीघ्र चिन्हांकन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। भूमि ऐसी हो जहां सुगम पहुंच मार्ग उपलब्ध हो, हाईटेंशन विद्युत लाइन न हो तथा भूमि यथासंभव समतल हो। प्राथमिकता परिषदीय, राजकीय अथवा डायट परिसरों में उपलब्ध भूमि को दी जाएगी। विद्यालयों में ...