बस्ती, नवम्बर 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के सभी 14 ब्लॉक मुख्यालयों पर ग्राम प्रचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों की समन्वय समिति ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। यह धरना विकास खंड साऊंघाट की सचिव प्रियंका यादव के निलंबन के विरोध में जा रहा है। सचिवों ने आरोप लगाया कि प्रियंका यादव का निलंबन अकारण किया गया गया है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। निलंबन वापसी तक समन्वय समिति के बैनर तले धरना व कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस संबंध में समन्वय समिति ने एक दिन पहले सीडीओ को पत्र देकर जानकारी दिया था। परसुरामपुर संवाद के अनुसार शुक्रवार सुबह दस बजे से विकास खंड मुख्यालय पर बैठे सचिवों ने धरना देना शुरू किया। आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी साऊंघाट ने सचिव प्रियंका यादव को बिना उनका पक्ष सुने मनमाने तरीके निलंबित कर दिया। धरना द...