छपरा, दिसम्बर 16 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंकों और बैंक सीएसपी केंद्रों की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को रैंडम जांच अभियान चलाया गया। जिले के सभी थाना अध्यक्षों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में बैंकों की जांच की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीनियर एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि सभी थानेदारों को अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। बैंकों व सीएसपी केंद्रों में अंदर और बाहर हाई फ्रीक्वेंसी सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पूर्व में बैंक डकैती, ज्वेलरी शॉप और सीएसपी लूटकांड में शामिल रहे अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। रैंडम जांच के दौरान बैंकों में संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। एसपी ने निर्देश दिया है कि बैंककर्म...