छपरा, जनवरी 5 -- छपरा, हमारे संवाददाता । जिले के शहरी व देहाती क्षेत्र के बाजारों पर स्थित बैंक व सीएसपी की रेंडम जांच थानेदारों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में की। आरक्षी उपमहानिरीक्षक सह सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि थानेदार अपने-अपने क्षेत्र में विशेष नजर रखेंगेl हाई फ्रिकवेंसी का सीसीटीवी कैमरा अंदर और बाहर लगाने का निर्देश दिया गया हैl पूर्व से बैंक व सीएसपी में लूटपाट करने वाले अपराधियों की सूची तैयार कर खोज खबर भी लेंगे। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी करेंगे l एसपी ने बताया कि बैंक कर्मी व पेट्रोल पंप मालिक कैश ले जाने के दो घंटे पहले अपने संबंधित थानेदार को दे सूचना अवश्य देंगेl ज्वेलरी शॉप, बैंक, पेट्रोल पंप सीएसपी पर थानेदार अपने-अपने क्षेत्र में विशेष नजर रखेंगें। शराब की चार भट्ठियां ध्वस्त, 17 गिरफ्तार छपरा, हमारे संवाददाता...