छपरा, फरवरी 16 -- फोटो 6 स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का रेंडम चेकिंग करते पुलिस पदाधिकारी और जवान छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में बैंकिंग सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सीनियर एसपी विनीत कुमार के निर्देश सोमवार को सभी बैंकों की रेंडम चेकिंग की गई। इस विशेष अभियान के तहत छपरा शहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा सहित जिले के विभिन्न सरकारी व निजी बैंकों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान बैंक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और गार्ड की तैनाती का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, रिकॉर्डिंग व्यवस्था व उनके संचालन की भी जांच की। इसके साथ ही बैंक गार्डों से सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली गई और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का भ...