मधुबनी, दिसम्बर 6 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। खजौली प्रखंड स्थित स्कूल परिसर में शनिवार को पर्यटन,कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के सम्मान सह आभार समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय ने की, जबकि मंच संचालन सुमित कुमार सिंह ने किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मंत्री अरुण शंकर प्रसाद को पाग-दोपट्टा एवं फूल मालाओं से सम्मानित कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने खजौली विधानसभा के मतदाताओं के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के पर्यटन विकास को लेकर महत्वपूर्ण बात कही,उन्होंने कहा कि खजौली विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों-गिरिजा स्थान, कल्यानेश्वर स्थान, बभनदय पोखर, विश्वामित्र स्थल, जयनगर का बाबा पोखर एवं दतुआर विषहारा स्थान-के विकास के लिए आर्किटेक्ट की टी...