औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- आत्मा, औरंगाबाद की ओर से 4 से 18 दिसंबर तक सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय रबी जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह किसान गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसके लिए तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक और किसान सलाहकार अपने-अपने प्रखंडों के किसानों को सूचना देंगे, ताकि किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो सके। निर्देश के अनुसार प्रत्येक प्रखंड में तीन सौ किसानों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इसकी जिम्मेदारी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई है। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक और विभागीय पदाधिकारी रबी फसल और विभिन्न कृषि योजनाओं पर विस्तृत जानकारी देंगे, जिससे किसानों को सीधे लाभ मिल सके। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सभी प्रतिनिधियों को पत्र भेजकर कार्यक्रम की सूचना देंगे। सदर प्रखंड औरंगाबाद में 4 दिसंबर, बारुण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.