हजारीबाग, अगस्त 27 -- हजारीबाग, विधि प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले जिला प्रशासन के सहयोग से रविवार को पूरे जिले के 16 प्रखंडों में अलग -अलग मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। सभी प्रखंडों में न्यायिक पदाधिकारी, प्रखंड के पदाधिकारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी क्रम में मुख्य कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले और जिला प्रशासन के सहयोग से रविवार को सदर प्रखंड में भी एक मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया。

कार्यक्रम की शुरुआत सदर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्वलन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चन्द्र मिश्रा, एडिशनल एसपी अमित कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधी...