सीतामढ़ी, मार्च 14 -- सीतामढ़ी। किसानों को कृषि कार्यों के लिए सुलभ ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले के सभी 17 प्रखंड कृषि कार्यालयों में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर केसीसी ऋण के लिए आवेदन जमा किया। कृषि विभाग की पहल पर आयोजित इस शिविर में विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे।शिविर के दौरान किसानों को केसीसी योजना की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कृषि अधिकारियों ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को खेती के लिए आवश्यक पूंजी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। जिससे बीज, खाद, कीटनाशक एवं अन्य कृषि कार्यों में उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी।शिविर में पहुंचे किसानों ने अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ ...