सासाराम, जनवरी 27 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की सभी प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर खुलेंगे। सरकार के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह बड़ा फैसला जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा बढ़ते कैंसर मरीजों को देखते हुए लिया है। कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों स्क्रीनिंग में सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग इस पर जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर वरीय पदाधिकारी के साथ चर्चा कर योजना को अमलीजामा पहनायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...