छपरा, दिसम्बर 23 -- छपरा ,हमारे संवाददाता। जिले में मंदिरों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। हाल के दिनों में मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सीनियर एसपी डॉ. कुमार आशीष ने जिले के सभी थाना अध्यक्षों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के तहत सभी थाना क्षेत्रों में स्थित पौराणिक और पुराने मंदिरों की रात्रि में जाकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। आदेश के अनुपालन में पुलिस पदाधिकारी रात के समय मंदिरों पर पहुंचकर वहां के पुजारियों से संपर्क कर रहे हैं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम सोमवार की देर रात्रि में हरिहरनाथ मंदिर, धर्मनाथ मंदिर, मांझी प्रखंड के गोबराही टोला स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर, नैनी द्वारकाधीश मंदिर ढोढा स्थान व कई प्रमुख मंदिरों में पुलिस पदाधिकारी ने...