पूर्णिया, अप्रैल 7 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के साथ सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक महानंदा सभागार में की गयी। जिलाधिकारी ने राजस्व संबंधित कार्य तथा आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त सेवाओं का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अन्दर करने के लिए कहा है। समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सेवा संवाद समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन नियमानुसार सुनिश्चित करें। आरटीपीएस काउंटरों पर लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम अंतर्गत प्राप्त ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदनों की प्रखंड वार समीक्षा की गयी। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास ...