जिले के सभी दस प्रखंडो में 30 जुलाई तक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप
देवघर, जुलाई 1 -- देवघर,प्रतिनिध। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार जिले के सभी दस प्रखंडो में 1 से 30 जुलाई तक प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन सुबह 10:30 से अपराह्न 2:30 बजे तक किया जा रहा है। ताकि आमजनों को ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने में सुविधा हो। इस कड़ी में बुधवार को देवीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में लगाया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजित कैंप में कुल 70 व्यक्तियों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए पहले से ऑनलाइन आवेदन किया था। इस कैंप में सभी 70 आवेदक उपस्थित हुए। परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा सबसे पहले सभी के कागजातों की स्क्रूटनी (जांच) की गई। इसके बाद ऑनलाइन टेस्ट का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.