जिले के सभी थानों में चौकीदारी परेड , मिले आवश्यक निर्देश
छपरा, मई 10 -- छपरा, हमारे संवाददाता l जिले के सभी थानों में रविवार को चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। सीनियर एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर इस परेड का मुख्य उद्देश्य चौकीदारों कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। परेड के दौरान संबंधित थानों के थानाध्यक्षों ने चौकीदारों की उपस्थिति दर्ज की और उनके कार्यों की समीक्षा की। चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, शराब तस्करी, आपराधिक घटनाओं तथा सामाजिक माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने आगामी त्योहारों और विशेष अवसरों को देखते हुए चौकीदारों को सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी विवादों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.