हजारीबाग, जनवरी 31 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में 30 जनवरी 2026 शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सभी थानों और पुलिस लाइन में शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान सुबह 11:00 बजे जिले सभी थानों, ओपी, पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालयों में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीद स्मारकों पर पुष्प अर्पित कर वीर बलिदानियों को नमन किया। शहीद परिवारों का सम्मान दिया गया। राष्ट्रव्यापी शहीद दिवस के अवसर पर जिले के एसपी अंजनी अंजन और पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। बताते चलें कि हजारीबाग पुलिस मुख्य रूप से साल में दो बार शहीद दिवस स्मृति दिवस बड़े स्तर...