जहानाबाद, अप्रैल 4 -- नव निर्मित पांच सामुदायिक भवनों को जनता को किया समर्पित गांवों में मैरिज हॉल, सामुदायिक भवन, चापाकल, सौर लाइट, नाली- गली का कराया जा रहा निर्माण मखदुमपुर, निज संवाददाता। अरिस्टो फार्मा के एमडी उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू ने शनिवार को जिले में नवनिर्मित स्व डॉ महेंद्र प्रसाद स्मृति सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। एरिसमा चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से जिले में पांच सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। जिसमें मखदुमपुर प्रखंड के बेरथु, सुमेरा और छरियारी, घोसी प्रखंड के देहुनी और काजी दौलतपुर शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने कहा जहानाबाद के सभी गांव को विकसित और खुशहाल बनाना मेरा सपना है। इसके लिए जहानाबाद जिले के साथ- साथ बिहार के कई जिले के गांवों का विकास कराया जा रहा है। गांवों में जरूरी सुविधाएं मुहैया कराया जा रहा है। अरि...