बेगुसराय, सितम्बर 25 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा वर्षों से लंबित मांगों पर उदासीन रवैया अपनाने से नाराज बिहार राजस्व अमीन संघ ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संघ ने पत्रांक-21 दिनांक 24 सितंबर 2026 को प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को पत्र लिखकर सामूहिक अवकाश और चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही आंदोलन की रूपरेखा भी जारी कर दी है। संघ का कहना है कि दिनांक इसी वर्ष 15 मई को विभागीय स्तर पर हुई वार्ता में वेतनमान, पदोन्नति, पदनाम परिवर्तन, यात्रा भत्ता, सेवा संपुष्टि, फील्ड में सुरक्षा, स्थानांतरण और अमीन नियमावली जैसे मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिला था, लेकिन 4 महीने बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई। यहां तक कि मापी संबंधी एसओपी को लेकर भेजे गए पत्र पर भी विभाग ...