खगडि़या, जून 25 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले की सब्जी मंडियों में इन दिनों हरी सब्जियों के दाम में भारी गिरावट आई है। स्थिति ऐसी हो गई है कि किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और कई सब्जियां कौड़ियों के भाव बिक रही हैं। लगातार गिरते दामों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि सब्जी की घट रही कीमतो के कारण खेती में लगाई गई पूंजी भी वापस नहीं आ रही है। जिससे व ेलोग सब्जी के खेती कर आर्थिक तरक्की के बदले कर्ज के बोझ तले दब रहे हैं। शहर के बाइपास रोड स्थित सब्जी मंडी में झिंगा, झिंगली, करेला और परवल जैसी प्रमुख हरी सब्जियां मात्र 10 से 15 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही हैं। वहीं हरी मिर्च का भाव 10 से 20 रुपये प्रति किलो के बीच है। किसानों के अनुसार इन कीमतों पर बिक्री होने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ र...