जिले के संस्कृत विद्यालयों में होगी आधुनिक पठन-पाठन की सुविधा
मधुबनी, अगस्त 20 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में संस्कृत शिक्षा को आधुनिक शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। गुरुकुलम की तर्ज पर विकसित इन विद्यालयों में सभी आधुनिक पठन पाठन की सुविधाओं की उपलब्धता होगी। इसके तहत जिले में प्रथम चरण में 65 संस्कृत स्कूलों में 65 इस तरह के समेकित विद्यालय खोले जाएंगे। इसके लिए पर्याप्त भूमि वाले विद्यालय परिसरों का चयन किया जाएगा। राज्य स्तर पर शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान इस दिशा में निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य संस्कृत विद्यालयों को बेहतर शैक्षणिक संसाधनों से लैस कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाना है।
विज्ञान व गणित पर होगा फोकस : प्रस्तावित समेकित विद्यालयों में संस्कृत की पढ़ाई पहले की तरह जारी रहेगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को आधुनिक विषयों की शिक्षा भी बेहतर तरीके से उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.