लातेहार, मई 4 -- लातेहार,संवाददाता। जिले में रविवार को नीट (यूजी ) परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। लातेहार, में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद,अपर समाहर्ता रामा रविदास, एसडीएम अजय कुमार रजक,जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार एवं अन्य वरीय अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले में कुल 166 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिनमें से 158 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 08 अनुपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्र पर पेयजल, शौचालय, बिजली एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई थी। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्र पर वीडियोग्राफी भी कराई गई। परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.