देवघर, मई 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जिले में सफलता पूर्वक मनाने को लेकर पतंजलि परिवार द्वारा लगातार अलग-अलग जगहों पर बैठक विश्व योग दिवस की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में पतंजलि भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी ने जलसार योग शिविर, केकेएन स्टेडियम योग शिविर, अंबे गार्डेन योग शिविर, आरएन बोस बंग्ला पुस्तकालय योग शिविर, झौंसागढ़ी गौशाला योग शिविर, कुंडा मोड़ योग शिविर, नव दुर्गा योग शिविर व नंदन पहाड़ गोलंबर योग, बाघमारा स्थित बैजूधाम योग कुटीर एवं बंपास टाउन योग कक्षा में बैठक की गई।बैठक का निर्णय जिसमें सर्वसम्मति से इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ विश्व योग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही शेष बचे जिले के सभी योग कक्षाओं एवं प्रखंडों में जिलाध्यक्ष ने सभी योग कक्षा प्रभारियों को निर्देश देते ...